Vivo V70 FE: 200Mp कैमरा और 7000Mah की बैटरी के साथ लॉन्च
Vivo V70 FE: 200Mp कैमरा और 7000Mah की बैटरी के साथ लॉन्च

Vivo ने अपना V सीरीज का नया स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च किया है, इसकी कीमत भी आपको 45 हजार के भीतर देखने को मिलने वाली है! इसमें हम जानेंगे कि इसमें फीचर्स क्या हैं, इंडिया में इसकी कीमत क्या रहने वाली है और हमें इसे खरीदना चाहिए या नहीं? यह सब कुछ जानेंगे!

अब सबसे पहले देखते हैं कि इसमें क्या-क्या फीचर्स हैं!
1. डिस्प्ले
2. बैटरी
3. कैमरा
4. परफॉरमेंस
5. सॉफ्टवेयर
6. IP68, IP69 रेटिंग:
7. कीमत
8. Buy or Not
1. डिस्प्ले:
अगर डिस्प्ले की बात करें तो इसमें OLED डिस्प्ले मिलता है जो 6.83 इंच का होने वाला है और आपको 120 Hz रिफ्रेश रेट भी मिल जाता है जिससे आपको स्मूद स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस मिलेगा! 1900 Nits HBM Screen Brightness का ब्राइट डिस्प्ले होने वाला है!
अगर आपको एक अच्छा डिस्प्ले वाला फोन चाहिए जिसमें वीडियो क्वालिटी जबरदस्त हो तो आप इसकी तरफ जा सकते हैं!

2. बैटरी:
इस फोन पर 7000Mah की तगड़ी बैटरी मिलने वाली है और साथ में आपको 90w का फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, मतलब बैटरी लंबे समय तक चलेगी और चार्ज भी काफी कम समय में हो जाएगी! बैटरी फुल चार्ज होने में बस 1 घंटे का समय लगेगा क्योंकि 90W का फास्ट चार्जर है! तो यह फोन उन लोगों के लिए बेस्ट है जो फोन को दिन भर इस्तेमाल करते हैं और जिन्हें फोन को चार्ज करने का टाइम नहीं रहता उनके लिए ये काफी यूजफुल फोन हो सकता है!

3. कैमरा:
फोन में कैमरा की बात करें तो इसमें 200Mp रियल कैमरा देखने को मिलेगा साथ ही 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का फ्रंट कैमरा भी है। और AI फीचर्स भी हैं जैसे कि मैजिक वेदर, लैंडस्केप मोड, फोर-सीज़न पोर्ट्रेट और 30x ज़ूम जैसी AI-संचालित सुविधाएँ भी शामिल हैं। कैमरा भी बढ़िया है और AI फीचर्स भी हैं और आपको पता ही होगा कि Vivo सबसे ज्यादा कैमरा के लिए जाना जाता है, अगर आप कैमरा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं अंडर 45k में तो आप इसे ले सकते हैं!



4. परफॉर्मेंस:
हर फोन में प्रोसेसर बहुत इम्पोर्टेन्ट होता है, उससे ही पता चलता है कि फोन कैसे परफॉरमेंस देगा और प्रोसेसर से ही पता चलता है कि हम इसमें हाई गेमिंग कर सकते हैं या नहीं! तो इस फोन में जो प्रोसेसर मिलने वाला है वह है MediaTek Dimensity 7360 Turbo जो आपको काफी अच्छा परफॉरमेंस देगा लेकिन इस प्राइस पर इस फोन में कम से कम Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर होता तो और ज्यादा परफॉरमेंस बढ़ सकता था! तो अगर आप इस फोन को गेमिंग के लिए ले रहे हैं तो आप न लें, इससे बेहतर आप Nothing Phone 4a Pro की तरफ जा सकते हैं क्योंकि इसमें Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है और साथ में कीमत भी इस फोन के बराबर है, तो गेमिंग के लिए मैं आपको Nothing Phone 4a Pro सजेस्ट करूँगा! इसके अलावा भी और भी बहुत सारे फोन देखने को मिलते है आप या तो वो देख सकते हैं!

5. सॉफ्टवेयर:
Operating System OriginOS 6 और Android 16 पे आता है! साथ ही में कंपनी ने कहा है की इसमें 4 Years OIS Updates और 6 Year Security Updates मिलने वाले हैं!
7. कीमत:
अगर बात करें कीमत की तो इसमें आपको 3 ऑप्शन मिलते हैं!
• 8 GB + 128 GB ₹37,999
• 8 GB + 256 GB ₹40,999
• 12 GB + 256 GB ₹44,999
8. Buy or Not:
तो क्या हमें इस फोन को खरीदना चाहिए या नहीं तो Vivo V70 FE बेस्ट ऑप्शन है लेकिन कुछ कमियां भी इसमें है जैसे की प्रोसेसर थोड़ा पुराना इस्तेमाल किया है इसके वजह से आपको परफॉरमेंस थोड़ा कम मिलेगा! इस प्राइस पे कैमरा बेस्ट है बैटरी भी बेहतरीन है और डिस्प्ले भी मस्त है बस प्रोसेसर और बेहतर होता तो यह एक allrounder फोन हो जाता!
तो यह फोन कौन ले सकते हैं तो जो फोन को बहुत ज्यादा चलाते हैं और जिनको डिस्प्ले अच्छा चाहिए वह इसे ले सकते हैं! लेकिन जो लोग बस गेमिंग के लिए या hevey टास्क के लिए इसे खरीदना चाहते हैं वो इसे ना खरीदें किउकी इसमें परफॉरमेंस थोड़ा कीमत के हिसाब से कम लगेगा! गेमिंग के लिए आप दूसरे फोन देख सकते हैं!
बाकी Vivo V70 FE कीमत के हिसाब से अच्छे फीचर्स देता है बस गेमिंग के लिए मै suggest नहीं करुगा बाकी आप कैमरा के लिए ले सकते हो, बैटरी बड़ी चाहिए तो भी इसे ले सकते हो!