9000mAh बैटरी के साथ OnePlus Nord 6 इंडिया में 7 अप्रैल को लॉन्च हो सकता है

9000mAh बैटरी के साथ OnePlus Nord 6 इंडिया में 7 अप्रैल को लॉन्च हो सकता है

oneplus nord 6

ब्रांड की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है कि वनप्लस नोर्ड 6, 7 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। कंपनी की ओर से अपकमिंग वनप्लस फोन का प्रोडक्ट पेज लाइव हो गया है, आप उनकी ऑफिसियल साइट पर जाकर भी देख सकते हैं: OnePlus Nord 6 Launch!
 
OnePlus Nord 6 की इंडिया में लॉन्च डेट 7 अप्रैल है! कंपनी इस दिन बड़े इवेंट की तैयारी करेगी जो शाम को 7 बजे होगी! तो, इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म है!

फीचर्स:
 
1. बैटरी
 
2. परफॉरमेंस
 
3. डिस्प्ले
 
4. कैमरा
 
5. डिज़ाइन
 
6. सॉफ्टवेयर
 
7. कीमत
 
8. Buy or Not

oneplus nord 6 leak
oneplus nord 6

1. बड़ी बैटरी :
 
कंपनी ने दावा किया है कि इसमें 9000mAh बैटरी मिलेगी जो OnePlus के स्मार्टफोन में पहली बार इतनी बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है! साथ में इसमें 80W का फास्ट चार्जर भी मिल सकता है! 9000mAh बैटरी अगर इसमें आएगी तो बैटरी बैकअप काफी अच्छा मिल सकता है, तो जो ऐसा स्मार्टफोन देख रहे हैं जिसमें बैटरी जबरदस्त हो तो आप इसके लिए रुक सकते हो!

oneplus nord 6
oneplus nord 6

2. परफॉर्मेंस:
 
OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट के साथ कंपनी ने इसके फीचर्स के बारे में भी खुलासा किया है, यह स्मार्टफोन लीक के अनुसार Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा, OnePlus 15 5G में भी यही चिपसेट मिलता है! इसका Antutu score 2.05 million निकलकर आता है, जो आपको नेक्स्ट लेवल परफॉर्मेंस देगा! BGMI जैसे गेम्स आप High Setting में चला सकते हैं! लीक के अनुसार Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट ही इसमें मिलने वाला है! कंपनी ने बताया है कि OnePlus Nord 6 में आप फोन में 165FPS पर BGMI खेला जा सकता है, यह कंपनी का कहना है!
 
3. डिस्प्ले:
 
अगर हम डिस्प्ले की बात करें तो लीक के अनुसार 6.78-इंच 1.5K डिस्प्ले पर लाया जा सकता है जो AMOLED पैनल पर बनी होगी, साथ में 165Hz रिफ्रेश रेट भी देखने को मिल सकता है! AMOLED डिस्प्ले की वजह से बैटरी की बचत होती है और वीडियो की क्वालिटी बेहतर हो जाती है! अगर आप वीडियो बहुत ज्यादा देखते हो तो आपको यह वीडियो क्वालिटी काफी नेक्स्ट लेवल देगी!
 
4. कैमरा :
 
OnePlus के आप जितने भी फोन देखोगे वो कैमरा के मामले में काफी अच्छे होते हैं, इस फोन में भी डुअल रियर कैमरा मिल सकता है, जिसमें आपको रियल कैमरा 50 मेगापिक्सल जो Sony सेंसर होगा और OIS तकनीक सपोर्ट करेगा। 32 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा भी मिल सकता है! कैमरा के बारे में इतने ज्यादा लीक निकलकर नहीं आए हैं! अगर आप कैमरा के लिए स्मार्टफोन खरीदना चाहते हो तो भी आप इसका इंतजार कर सकते हो! जो कैमरा की डिटेल्स मैंने बताई हैं वह ऑफिसियल साइट को रेफ़र करके बताई हैं आप भी चेक कर सकते हो!
 
5. डिज़ाइन :
 
डिज़ाइन की बात करे तो यह चीन में लॉन्च हुए वनप्लस टर्बो 6 के समान है! फोन में एक चौकोर आकार का रियर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें आपको दो कैमरे और एक एलईडी फ्लैश है, जो फ्लैट पैनल के ऊपरी-बाएँ कोने में दिखाई देता है। डिज़ाइन में इतने ज्यादा चेंजेस शायद देखने को नहीं मिलने वाले हैं!
 
6. सॉफ्टवेयर :
 

यह फोन OxygenOS 16 based on Android 16 के साथ आने वाला है!
 
7. कीमत :
 
अब बात करते है कि इसकी कीमत कितनी होने वाली है! अभी तक इसकी कन्फर्म कीमत पता नहीं है मगर यह 35,000 से 40,000 के बीच लॉन्च हो सकता है! 7 अप्रैल को यह फोन लॉन्च होने वाला है तब इसकी कन्फर्म कीमत पता चल जाएगी!
 
इसमें आपको 8GB + 256GB और 12GB + 256GB ऐसे 2 वरिएन्ट देखने को मिल सकते हैं!
 
8. Buy or Not :
 
अभी अगर हम बात करे कि इस स्मार्टफोन को खरीदे या नहीं तो जो फीचर्स लीक हुए है और जो कंपनी ने क्लैम किया है और जो कीमत इक्स्पेक्ट किए है, तो यह समर्टफोन वैल्यू फॉर मनी है मगर इसकी कीमत अगर 40 हजार से ज्यादा आती है तो मुझे नहीं लगता कि इसे खरीदना सही होगा! अगर 40 हजार के बीच यह स्मार्टफोन मिल जाता है तो यह एक अच्छी डील हो सकती है!
 
अभी जो भी फीचर्स इसमें बताए है यह अभी कन्फर्म नहीं है इसके कन्फर्म फीचर्स लॉन्च के दिन मतलब 7 अप्रैल को ही पता चलएगे!

Oneplus nord 6
Oneplus nord 6

9000mAh बैटरी के साथ OnePlus Nord 6 इंडिया में 7 अप्रैल को लॉन्च हो सकता है

Leave a Comment