Nothing Phone 4(a) Pro: जानें फीचर्स, प्राइस, कीमत और खरीदें या नहीं?
Nothing Phone 4(a) Pro: जानें फीचर्स, प्राइस, कीमत और खरीदें या नहीं?
Nothing Phone अपने a सीरीज को काफी आगे ले जा रहा है, हाल ही में Nothing ने अपना Nothing Phone 4(a) लॉन्च किया है और अब उसी का प्रो वेरिएंट लॉन्च किया है! वैसे तो Nothing जो ब्रांड है, वह नया है मगर उनके स्मार्टफोन काफी यूनीक होते हैं!
इस स्मार्टफोन का डिज़ाइन Phone (3a) Pro से काफी अलग है! इसमें आपको मेटल बिल्ड मिलती है, उसके बावजूद फोन सिर्फ 7.95mm मोटा है, स्मार्टफोन काफी स्लिम लगता है!
Nothing Phone 4(a) Pro में फीचर्स भी भर-भर के मिलने वाले हैं, प्राइस के मुकाबले फीचर्स काफी बढ़िया दिए गए हैं!
कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 34,999 से शुरू होती है!
फीचर्स:
1. डिस्प्ले
2. बैटरी
3. प्रोसेसर
4. कैमरा
5. IP 65 and IP 69 Rating
6. Glyph Matrix
7. डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
8. सॉफ्टवेयर
- डिस्प्ले:
इसमें 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, डिस्प्ले अच्छा है अगर आप बहुत ज्यादा मूवीज फोन में देखते होंगे तो यह आपके लिए बहुत बेस्ट है! डिस्प्ले के मामले में Nothing Phone 4(a) Pro जबरदस्त है! AMOLED डिस्प्ले की वजह से आपको वीडियो क्वालिटी काफी जबरदस्त देखने को मिलने वाली है!

2. बैटरी:
बैटरी की बात करें तो इसमें 5400mAH की बैटरी मिलती है और साथ में 50w का चार्जर भी मिलता है जो Nothing Phone 4(a) Pro को 0 से 100% कुछ ही मिनटों में फुल चार्ज कर देगा! अगर आप ज्यादा स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करते हो तो ये स्मार्टफोन आपको 1 दिन आराम से चलेगा! तो बैटरी भी आपको बेहतर मिल जाती है!
3. प्रोसेसर:
परफॉर्मेंस के लिए Nothing Phone (4a) Pro में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 (4nm) चिपसेट दिया गया है, उसके साथ 8GB/12GB LPDDR5X रैम और 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है! अगर आप BGMI, PUBG जैसे गेम्स खेलते हो, तो आप अच्छे से रन कर सकते हो!
गेमिंग के लिए यह स्मार्टफोन बेस्ट है, और इसमें आपको कूलिंग सिस्टम भी मिलता है जिससे स्मार्टफोन कम गरम होगा और आपको अच्छा परफॉरमेंस मिलेगा! अगर इसके AnTuTu स्कोर की बात करें तो 1 मिलियन स्कोर निकलकर आता है, जो आपको ठीक ठाक परफॉरमेंस देगा!

4. कैमरा:
अगर कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का Sony LYT700c मेन सेंसर OIS के साथ, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें एक और खास बात है, इसमें 50MP का 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी है, जो OIS और 140x तक हाइब्रिड ज़ूम सपोर्ट करता है! 32Mp फ्रंट कैमरा है लेकिन आपको इसमे सुपर वाइड शॉट मिलता है, जिसके वजह से आप ग्रुप सेल्फ़ी काफी अच्छे ले सकते हो!

5. IP 65 and IP 69 Rating:
Nothing Phone (4a) Pro IP 65 and IP 69 रेटिंग के साथ आता है, मतलब यह वॉटरप्रूफ और डस्ट प्रूफ है! आज के समय में आपको लगभग सभी midrange/high-end स्मार्टफोन में IP 65 and IP 69 रेटिंग मिलती ही है!
6. Glyph Matrix:
Nothing Phone (4a) Pro का यह खास फीचर है, जो फोन के बैक साइड पर दिया गया LED लाइट सिस्टम है, जो अलग-अलग पैटर्न और लाइट के जरिए यूजर को नोटिफिकेशन और जानकारी दिखाता है। यह इसका सबसे यूनीक फीचर है जो यूजर को खींचता है! Nothing Phone (4a) Pro का यह फीचर मुझे तो यूज़फुल लगा! यह फीचर्स आपको काफी काम आएगा!
7. डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी:
Nothing Phone (4a) Pro की डिजाइन की बात करें तो आपको पता ही होगा Nothing के जितने भी स्मार्टफोन हैं उनकी डिजाइन काफी अलग और यूनीक होती है! Nothing Phone (4a) Pro की डिजाइन भी काफी यूनीक है, इस बार Nothing ने ग्लास सैंडविच की जगह AIRCRAFT-GRADE ALUMINUM यूनिबॉडी का इस्तेमाल किया है। बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो बिल्ड क्वालिटी भी जबरदस्त है!
8. सॉफ्टवेयर:
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Nothing Phone (4a) Pro Android 16 (NOTHING OS) के साथ आता है, साथ में 3 साल के Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है।
9. कीमत:
• 8GB/128GB: ₹39,999
• 8GB/256GB: ₹42,999
• 12GB/256GB: ₹45,999
डिस्काउंट लगाकर और ₹2000 के आस पास डिस्काउंट मिल सकता है!
खरीदें या नहीं?
अब बात करते हैं Nothing Phone (4a) Pro को खरीदें या नहीं, तो अगर आप कीमत देखोगे तो कीमत के हिसाब से फीचर्स काफी अच्छे दिए गए हैं, तो यह स्मार्टफोन मेरे हिसाब से वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन है, क्योंकि यूनीक डिजाइन, कैमरा भी ठीक ठाक है, प्रोसेसर भी काफी अच्छा है और बैटरी भी जबरदस्त है!
गेमिंग के लिए भी Nothing Phone (4a) Pro आप खरीद सकते हो, PUBG BGMI जैसे गेम्स भी आसानी से चला सकते हो!
ओवरऑल यह स्मार्टफोन आपको काफी अच्छे फीचर्स दे देता है वो भी कम कीमत में, तो अगर आपको एक यूनीक और अच्छा स्मार्टफोन चाहिए तो आप इसकी तरफ जा सकते हो!