Samsung Galaxy M17e 5G: 6000mAH बैटरी और 50Mp कैमरा
Samsung ने अपना नया Galaxy M17e 5G स्मार्टफोन हाल ही में भारत में लॉन्च किया है, जिसमें आपको 6000mAH बैटरी मिलने वाली है और साथ में 50Mp कैमरा भी देखने को मिलने वाला है, इसके अलावा भी और फीचर्स मिलने वाले हैं!
कीमत की बात करें तो यह अंडर ₹15000 में देखने को मिलता है! अगर हम फीचर्स की बात करें तो उसमें भी यह कम नहीं है! फीचर्स भी आपको कीमत के हिसाब से ठीक-ठाक मिलने वाले हैं! यह फोन ऑफिसियल लॉन्च हो चुका है जिसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाईट पर मिल जाएगी Samsung Galaxy M Series – Widescreen Mobiles | Samsung India
• Samsung Galaxy M17e 5G फीचर्स:
1. बड़ा डिस्प्ले:
फोन मे आपको 6.78 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, इसमें आपको डिस्प्ले बेस्ट मिलता है, 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्मूथ स्क्रॉलिंग प्रदान करता है। अगर आप इसका मुकाबला Redmi Note 13 5G या Realme Narzo 70 5G से करें, तो Samsung का डिस्प्ले स्मूद है लेकिन रेजोल्यूशन में थोड़ा पीछे रह सकता है।

2. बड़ी बैटरी:
इसमे 6000Mah की बैटरी इसका मुख्य फीचर है, अगर आप Redmi Note 13 में देखेंगे तो उसमें भी आपको 5000Mah की ही बैटरी दी गई है! लेकिन Samsung Galaxy M17e 5G में आपको 25w का फास्ट चार्जर मिलता है! तो इसे फुल चार्ज करने में आपको थोड़ा टाइम लग सकता है मगर यह आपको 1 दिन तक आराम से बैटरी बैकअप देगा अगर आप ज्यादा हेवी इस्तेमाल नहीं करते हो!
यह स्मार्टफोन उन यूजर के लिए सही है जिन्हें अच्छा बैटरी बैकअप चाहिए!
3. कैमरा:
फोन की कैमरा की बात करे तो इसमे 50MP का रियल कैमरा और साथ मे 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। तो यह स्मार्टफोन जिस कीमत पे आता है उस हिसाब से कैमरा अच्छे है मगर और कैमरा इम्प्रूव हो सकते थे! अगर आप इसका मुकाबला realme p4 Lite 5G से करोगे तो कैमरा के मामले मे Samsung थोड़ा आगे दिखेगा realme p4 Lite 5G की कीमत भी लगभग सैम है!

4. प्रोसेसर
प्रोसेसर की बात करे तो इसमे आपको MediaTek Dimensity 6300 का प्रोसेसर देखने को मिलता है, जो इतना भी पावरफुल नहीं है मगर आपको अच्छा परफॉरमेंस निकालकर देगा! तो अगर आप बहुत ज्यादा फोन को नहीं चलाते बस नॉर्मल कामों के लिए आप फोन का इस्तेमाल करते हो तो आप इसके तरफ जा सकते हो!
नॉर्मल गेम्स भी आप इसमे चला सकते हो bgmi जैसे गेम्स भी Low सेटिंग मे चला सकते हो! ओवरऑल नॉर्मल टास्क के लिए यह स्मार्टफोन ठीक है!
5. सॉफ्टवेयर:
तो यह स्मार्टफोन Android 16 के साथ आता है और इसमे Samsung One UI देखने को मिलता है!
6. डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी:
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी की बात करे तो यह ग्लास फ्रंट, प्लास्टिक बैक, प्लास्टिक फ्रेम के साथ आता है, डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी भी कीमत के हिसाब से काफी बेहतरीन दी है!
7. कीमत:
अगर हम इसकी कीमत की बात करे तो
4 GB RAM + 128 GB ₹11,999
6 GB RAM + 128 GB ₹13,999

• खरीदे या नहीं:
Samsung Galaxy M17e 5G खरीदे या नहीं तो मे आपको बता दु की कीमत के हिसाब से यह फोन बेहतरीन है, अगर आपको एक ऐसा स्मार्टफोन चाहिए जिसमे सबकुछ average हो और कीमत भी 15 हजार के नीचे हो तो यह आपके लिए बेस्ट फोन हो सकता है! अगर आप इस प्राइस पे realme p4 Lite 5G या Redmi Note 13 5G देखोगे तो इन दोनों से भी बेहतर आपको Samsung Galaxy M17e 5G लगेगा, क्योंकि realme p4 Lite 5G देखोगे तो बैटरी 6820mAh की मिलती है मगर आपको 13MP का ही रियल कैमरा मिलता है और Redmi Note 13 5G की बात करे तो इसमे आपको 108MP + 8MP + 2MP ट्रिपल कैमरा मिलते है मगर बैटरी 5000 mAh ही मिलती है और कीमत भी Samsung Galaxy M17e 5G से ज्यादा देखने को मिलती है!
Samsung Galaxy M17e 5G मे आपको सभी फीचर्स मिल जाते है! वही पर कीमत की बात करे तो realme p4 Lite 5G की कीमत है ₹12,999 और Redmi Note 13 5G की कीमत है ₹14,499 वही पे Samsung Galaxy M17e 5G की कीमत है ₹13,999!
तो आप 15 हजार के अंदर स्मार्टफोन ढूंढ रहे हो तो आप इसके तरफ जा सकते हो! यह मेरा मानना है आप और भी स्मार्टफोन देख सकते हो ये आपकी मर्जी है!